ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली के सकलडीहा में उस समय घंटों हड़कंप का माहौल बना रहा जब पुलिस और आबकारी की टीम दुकान की पड़ताल करने पहुंची थी। आबकारी विभाग की ओर से कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।घंटों प्रयास के बाद भी युवक ने दुकान का ताला नहीं खोला और पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से बहस करता रहा। आबकारी विभाग की ओर से कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कस्बा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर सीओ के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के एक दुकान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दुकान के अंदर बैठे युवक ने ताला बंद कर लिया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी युवक ने ताला नहीं खोला। पुलिसकर्मियों ने दुकान के आगे और पीछे के रास्ते को खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। युवक ताला खेलने की बजाए अधिकारियों को बातों में उलझाए रखा। हार मानकर पुलिस वापस लौट गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री होने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन दुकान के अंदर बैठे युवक ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।