ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली: वाराणसी मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नई व्यवस्था बनाई है। ये व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी जाएगी जो कि 15 दिन के लिए प्रायोगिक रहेगी।इसके लिए जल्द ही ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का भी गठन किया जाएगा। कमेटी में स्थानीय लोगों को एक कार्ड जारी किया जाएगा। उसमें पुलिस अफसरों के नंबर दर्ज होंगे। 15 मिनट से अधिक समय तक जाम लगने पर उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचना देनी होगी।