ब्यूरो चीफ करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली : काशी को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में रखते हुए कई योजनाएं धरातल पर आ चुकी हैं और कई प्रस्तावित हैं। कई पर तेजी से काम चल रहा है। उनमें एक महत्वपूर्ण योजना है हाईवे और रिंग रोड से शहर में आने वाली छह सड़कों का चौड़ीकरण। इनमें तीन सड़कों को छोड़कर शेष तीन पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई तय है।926 करोड़ से बन रही इन तीन सड़कों पर खोदाई से पैसे की बर्बादी संग राहगीरों को परेशानी भी होगी। सवाल उठता है कि सड़क बनाने से पहले सीवर लाइन क्यों नहीं डाली गई। क्यों नहीं जलनिगम के अधिकारियों ने सुझाव दिया और प्रस्ताव में शामिल कराया। इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इन सवालों का जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है।
शहर के विकास का खाका खींच रहे अफसरों ने सीवर लाइन को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई। यही कारण है कि घरों का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर बह रहा है। पुराने सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है।