श्रमिक दिवस पर श्रमिको का किया गया सम्मान
सोनभद्र समाचार। ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांण्डेय सोनभद्र
सोनभद्र। विन्ध्य लों कालेज (मों शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट) द्वारा संचालित गोरडीहा राबर्ट्सगंज सोनभद्र की ओर से बुधवार को 1 मई ‘अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ पर मजदूरो और श्रमिको को सम्मान देने के उद्देश्य से ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह द्वारा 50 श्रमिक भाई-बहनो को साड़ी, पैन्ट शर्ट, गुड़, चना, देकर व भोजन कराकर सम्मानित किया। उन्होने कहा की 1 मई को विगत 10 वर्षों से महाविद्यालय परिवार मजदूरी और श्रमिको का यथोचित सम्मान करता आ रहा है। श्रमिको को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास श्रमिको के बिना असम्भव है। राष्ट्र निर्माण में खुद को समर्पित करने वाले सभी श्रमिक भाई, बहनो को अन्तर्राष्ट्रिय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित करता हूँ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने कहा की बड़े-बड़े बांध, संस्थान, कल कारखाने और अंतरिक्ष तक उड़ाने श्रमिक बहनो एवं भाईयों के परिश्रम से ही देश में सम्भव हो पायी है। अन्तर्राष्ट्रिय श्रम दिवस श्रमिको के प्रति सम्मान और अधिकारो को मजबूती देने का संकल्प का दिवस है। श्रम शक्ति राष्ट्र के उन्नत का आधार है सभी श्रमिको की कर्मशीलता व परिश्रम को नमन करते हैं। महाविद्यालय के संरक्षक डा० वी० सिंह ने कहा कि श्रमिको की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ट्रस्ट के इस नेक पहल पर, मेवा, कल्लू, बतासा, जे०पी० परमीला, उर्मिला, राममूरत इत्यादि श्रमिको ने प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर अवसर पर डॉ० अंजली विक्रम सिंह, डॉ० अनुग्रह नारायण सिंह, मनीष, अनिश व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित थे।