धीरज विश्वकर्मा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर: गाडरवारा में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने शिकायतकर्ताओं को समक्ष में सुना जाकर 11 शिकायतों का मौके पर किया निराकरण, 19 शिकायतों की जांच हेतु किया गया आदेशित। गर्मी के मौसम एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु आयोजित शिविर की आमजनों की सराहना।
जिले के पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों निवारण हेतु जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वर्तमान में गर्मी के मौसम एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए गाडरवारा में शिकायत शिविर का आयोजन किया गया एवं स्वयं शिकायकर्ताओं को सुना
समक्ष में प्रस्तुत शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सुना :- पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा गाडरवारा में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में जिसमें बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित हुए जिनमें 30 शिकायतें प्रस्तुत की गयी एवं शिकायतकर्ता द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त शिकायतकर्ताओं को स्वयं सुना जाकर 11 शिकायतों को मौके पर ही निराकरण किया गया एवं शेष 19 शिकायतों को जांच हेतु आदेशित किया गया।
शिविर में उपस्थित, क्षेत्रीयजनों एवं मीडिया से जुडे लोगों से क्षेत्रीय समस्याओं पर की गयी चर्चा :- गाडरवारा में आयोजित शिकायत निवारण शिविर के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्रीयजन एवं मीडिया से जुडे लोगों के साथ बैठक आयोजित कर सुझाब प्राप्त किये गये जिसमें गाडरवारा नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार, ऑटो चालकों को समझाईस, नगर के मुख्य स्थानों पर कैमरे लगाने एवं अन्य समस्याओं के संबंध में सुझाब प्राप्त हुये। आमजनों एवं मीडिया से जुडे लोगों से प्राप्त सुझाबों के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा जल्द ही गाडरवारा में यातायात पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित करने एवं मुख्य स्थानों पर कैमरे लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
गाडरवारा अनुभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर, आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक समयावधि में निराकरण हेतु दिए सख्त निर्देश :- गाडरवारा में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के सुनने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा गाडरवारा अनुभाग के एसडीओपी, श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक उमेश तिवारी, थाना प्रभारी, डोंगरगांव, निरीक्षक, शंकर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी चीचली, उनि रोहित पटेल, थाना प्रभारी, सांईखेडा, उनि संग्राम सिंह की बैठक आयोजित कर थानों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गयी एवं इसके उपरान्त बैठक में उपथित समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि अपने-अपने थाना क्षेत्र की आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना जावें एवं उनका निराकरण संतुष्टि पूर्वक समयवधि में किया जावे।
थाना गाडरवारा का किया गया निरीक्षण, अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश :- पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा थाना गाडरवारा का निरीक्षण किया गया एवं थानें में संधारित रिकार्ड, मालखाना को चैक कर थाने में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया।