Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद शहर में पर्यटकों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। काशी में बढ़ते धार्मिक पर्यटन के बीच होटल और लॉज अस्तित्व में आ चुके हैं। तीर्थ यात्रियों की सेवा भाव के उद्देश्य से चेतगंज में बाबा सदन की स्थापना की गई है। इसे नो प्राफिट नो लास के फार्मूले पर संचालित किया जाएगा। दक्षिण भारत से आने वाले तीर्थयात्रियों को न्यूनतम खर्च पर अधिकतम सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से स्थापित बाबा सदन (आश्रम) का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा नेता अम्बरीष सिंह भोला, सिद्धार्थ मिश्र एवं आशीष कुमार मिश्र ने किया। बाबा सदन के संचालक विष्णु कसेरा एवं ज्योति कुमार ने बताया कि बाबा सदन का संचालन नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर किया जाएगा। बाबा सदन में आने वाले तीर्थयात्रियों को एयरपोर्ट अथवा रेलवे स्टेशन से रिसीव करने से लेकर कालभैरव,काशी विश्वनाथ एवं संकट मोचन मंदिर में दर्शन कराने, बाबा सदन में नाश्ता और दोनों वक्त के भोजन कराने तक की जिम्मेदारी न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर सभासद मनीष गुप्ता, सभासद अंकित यादव, राजेश यादव, ओमशंकर सिंह, मनोज कसेरा, दिलीप कसेरा, राजकुमार कसेरा, बब्बो शुक्ला, अनुज पांडेय आदि उपस्थित रहे।