बांदा जनपद में मंगलवार को दोपहर में अपने घर पर सो रहे 18 वर्षीय युवक के ऊपर फर्राटा पंखा गिर गया। पंखे में करंट होने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसीवां से है जहां मंगलवार को दोपहर में अपने घर पर सो रहे अशीष कुमार पुत्र चन्द्र किशोर कुशवाहा उम्र लगभग 18 वर्ष के ऊपर अचानक फर्राटा पंखा गिर गया
पंखे मे करंट था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जैसे ही घर के लोगों ने देखा फौरन ग्राम प्रधान को सूचना दिया प्रधान रणजीत यादव मौके पर पहुंचकर तत्काल अपनी चार पहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले गए । जहां पर डाक्टर ने परीक्षण के दौरान देखते ही मृत घोषित कर दिया ।
वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। ग्राम प्रधान रणजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष एकलौता लड़का था जिसने इसी वर्ष इण्टर की परीक्षा पास किया था । आशीष की मौत से पांच बहनों सहित मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
*बांदा से विनय सिंह की रिपोर्ट*