इंडियन टी वी न्यूज़ / ब्यूरो चीफ दिवाकर सिंह
50 हजार रुपए रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
बरेली l बरेली में रिश्वतखोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दरोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में दो लोगों से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जब उक्त लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा की ऐसी दरियादिली दिखाई कि ईएमआई की तरह किस्तों में रिश्वत तय कर ली। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त लेते दरोगा राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया है और कैंट थाने पर मुकदमा दर्ज करा कर दरोगा को जेल भेज दिया है ।