खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो – 91111399908
मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर
*गुंडे, बदमाश, संदिग्धों की तलाशी हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान, गौवंश के अवैध परिवहन करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 02 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर 20 गौवंशों को कराया गया मुक्त।*
जिले में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुण्डे वदमाश, अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, गौवंश तस्करों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कारगर कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।
*थाना गोटेगांव पुलिस के हत्थें चढ़े 2 गौवंश तस्कर :-* अभियान के तहत जिला अंतर्गत गौवंश के अवैध परिवहन करने वालों की सूचना देने हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया है जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा लाठगांव, वासपास रोड गोटेगांव पर एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 6438 को पुलिस टीम द्वारा पीछा कर रोका गया। उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर देखा गया कि उक्त वाहन में कुछ गौवंशों को क्रूरता पूर्वक भरा गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त गौवंशों को मुक्त कराया गया जिनकी संख्या कुल 08 नग थी। उक्त वाहन के चालक का नाम पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम लखन ठाकुर पिता परषोत्तम ठाकुर, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम मुआर, जमुनिया एवं साथ मे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अनिल सिलावट पिता सुरेश सिलावट, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम गोहचर बताया गया। आरोपियों द्वारा क्रूरता पूर्व गौवंश का अवैध परिवहन करने पर अपराध क्रमांक 532/2024 धारा म.प्र. गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 9, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 66, 192 का प्रकरण दर्ज किया गया है।
*थाना मुंगवानी पुलिस ने 12 गौवंशों को कराया तस्करों से मुक्त :-* इसी प्रकार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवही करते हुए थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा पांजरा डिपो के पास गोरखपुर से आते हुये एक आईसर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया किंतु वह नही रूका एवं तेजी से आगे की ओर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो ट्रक चाल द्वारा रास्ते में ट्रक खडा कर जंगल की ओर भाग गया। उक्त वाहन क्रमांक एमएच 32 एजे 4589 की तलाशी लेने पर उसमें 5 नग गौवंश मृत अवस्था में पाये गये एवं 12 नग गौवंशों को जीवित अवस्था में मुक्त कराने में सफलता प्राप्त की गयी। थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक मालिक एवं अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 158/2024 धारा म.प्र. गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 6 ए, 9, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11, 12 एवं मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 66, 192 का प्रकरण दर्ज किया गया है।