राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ जिले में आंधी के साथ झमाझम बारिशः करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश, अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली। पहले आंधी चली, फिर बादल घिरे और बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
जिले के नरसिंहगढ में बुधवार सुबह से तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम को यहां मौसम ने अचानक करवट ली। शाम साढ़े 5 बजे तेज हवाएं चलीं
और करीब 1 मिनट बाद 5.45 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी से राहत मिली करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होती रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड दिया गया।
बारिश के बाद तापमान का रिकॉर्ड 33 डिग्री पर इस से लोगो को गर्मी से राहत मिली