इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए विनोद तिवारी की रिपोर्ट
चांदनी लॉज मे एक प्रेमी युगल पकड़ाया, लॉज संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
ब्योहारी नगर के वार्ड क्रमांक 08 मे संचालित चाँदनी लॉज मे आज एक प्रेमी युगल को ब्योहारी पुलिस द्वारा पकड़ कर थाना लाया गया है। पूर्व मे भी उक्त लॉज से प्रेमी युगलो को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है किन्तु संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही न हो पाने के कारण संचालक के हौसले बुलंद है और आये दीन प्रेमी युगलो से अच्छा खासा पैसा लेकर लॉज मे कमरा उपलब्ध कराये जाने एवं लॉज मे देह ब्यापार कराये जाने की बात वार्ड वासियो द्वारा बताते हुए लॉज संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी ब्योहारी अरुण पाण्डेय से समाचार के माध्यम से की गयी है।
आईडी मे भिन्नता, पुलिस को बिना सूचना, दिये कमरा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो प्रेमी युगल पकड़ाये गये है उनकी आईडी मे भिन्नता है दोनों ही अलग – अलग जाती के है इसके बाद भी लॉज संचालक द्वारा उक्त बात को जानते हुए भी पुलिस को सूचना नहीं दी गयी बल्कि प्रेमी युगल से सांठ – गांठ कर उनसे अच्छा खासा पैसा लेकर कमरा उपलब्ध करा दिया गया। आज पकड़े गये प्रेमी युगल मे लड़के का नाम मुकेश तिवारी एवं प्रेमिका सेन समाज की है जो 13/06/2024 से उक्त लॉज मे ठहरे हुए थे।महिला के पति शिवराज सेन की सूचना पर ब्योहारी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रेमी युगल को चांदनी लॉज से पकड़ कर थाना लाया गया है।
पुलिस ने नहीं लिया आवेदन, सीएम हेल्पलाइन मे की शिकायत
महिला का पति शिवराज सेन द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षो से मुकेश तिवारी निगरी निवासी द्वारा मेरे पत्नी को बरगलाकर मेरे अनुपस्थित मे उससे संबंध बनाया और ब्योहारी मे चांदनी लॉज के संचालक से सांठ – गांठ कर कमरा लेकर कई दिनों तक लॉज मे रखा।मै अहमदाबाद मे नौकरी करता हूँ खबर लगने पर मेरे द्वारा मडवास थाने मे शिकायत पूर्व मे दर्ज कराई गयी थी।मुकेश तिवारी मेरी पत्नी को दिनांक 13/06/2024 से चांदनी लॉज मे कमरा लेकर रह रहा था जिसकी जानकारी लगने पर मै लॉज मे गया और लॉज संचालक से पूछा की हमारी पत्नी जिसका नाम ये है वो यंहा रुकी है। संचालक द्वारा अभद्रता करते हुए मुझे भगा दिया गया और बोला गया की तुम्हारी पत्नी है तुम जानो यंहा कोई नहीं है तब मै ब्योहारी थाना गया और जानकारी दी तब पुलिस लॉज मे जाकर दोनों लोगों को उठाकर थाना ले आयी है। संचालक द्वारा मेरे साथ किये गये अभद्र ब्योहार एवं हमारी पत्नी को चोरी छिपे अपने लॉज मे रखने पर संचालक के खिलाफ कार्यवाही के लिये थाना ब्योहारी मे आवेदन दिया गया जंहा उपस्थित मुंशी द्वारा आवेदन पढ़ कर वापस कर दिया गया और नहीं लिया गया जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन क्रमांक 27574349 मे कर लॉज संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है।वंही लोगों द्वारा भी यह अक्षेप लगाया जा रहा कि यदि कोई फर्जी शिकायत लेकर थाना जाता है तो वंहा बैठे अधिकारी उसे लेकर तुरंत ही पावती दे देते है और यदि कोई सही शिकायत लेकर जाता है तो उसे नहीं लिया जाता है जिसे ले कर तरह -तरह की चर्चा हो रही है। आवेदन क्यों नहीं लिया गया ये तो वही बता सकते है।
इनका कहना है –
आप लोगों को अपना पक्ष रखने के लिये बुलाया था। मै दोनों लोगों की आईडी लेकर कमरा दिया हूँ, वो बताया था कि मै कोट मैरिज कर लिया हूँ। मुझसे इतनी गलती हो गयी कि मै उनसे रिकार्ड नहीं मांगा और कमारा दे दिया हूँ। मै भी पुलिस की बेगारी करता रहता हूँ उनके कहने पर पूरा लॉज खाली करा कर नि : शुल्क दे देता हूँ देखता हूँ पुलिस कैसे मुकदमा क़ायम करेगी और बिना मुकदमा के यदि हमारे खिलाफ समाचार छपा तो हम कोर्ट पर जायेगे।
प्रमोद कुमार गुप्ता
संचालक – चाँदनी लॉज ब्योहारी
कोई नापित महिला है और ब्राह्मण पुरुष है, उस महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस आ कर दोनों को ले गयी है। ये तो आये दिन इनका काम है। इस लॉज मे दो घंटे तीन घंटे के लिये रूम लेते है। लॉज मालिक पैसे के लालच मे आ कर रूम देता है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की गयी किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी पूरा मोहल्ला इस बात को जानता है। अभी नये थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय जी आये है अगर उनके संज्ञान मे ये बात जायेगी तो सायद वो लॉज मालिक के खिलाफ कुछ न कुछ कार्यवाही करगे।
शेख रब्बानी