रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर
राजस्थान। जयपुर नगर निगम हेरिटेज जयपुर की मेयर मुनेश गुर्जर की बढ़ सकती मुश्किलें ACB ने अनुसंधान में साबित माने मुनेश गुर्जर पर भ्रष्टाचार के आरोप, अभियोजन स्वीकृति के लिए ACB ने सरकार के पास भेजी केस की फाइल, पट्टा जारी करने की फाइलों पर स्वीकृति के बदले रिश्वत लेने का प्रकरण, ACB ने जांच में माना मेयर मुनेश की थी पति व दलालों से मिलीभगत, अभियोजन स्वीकृति मिलने पर ACB करेगी आरोपियों के खिलाफ चालान पेश, एडिशनल एसपी राजेंद्र नैन ने अप्रेल माह में पूरा कर लिया था अनुसंधान, 4 अगस्त 2023 को मेयर मुनेश के घर पर ACB ने की थी ट्रैप की कार्रवाई, मेयर के पति सुशील गुर्जर को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते किया था ट्रैप, दलाल नारायण सिंह व अनिल दुबे के जरिए रिश्वत लेते मेयर पति को किया था ट्रैप, ACB ने बरामद किए थे मेयर के घर से पट्टे की फाइलें व 41 लाख रुपए।