इंडियन टीवी न्यूज
रिपोर्ट-सुशील चौहान
*50 से ज्यादा गायों की निर्मम हत्या के विरोध में सिवनी जिला रहा बंद*
बरघाट- सिवनी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गौमाताओं की निर्ममता पूर्वक हत्या कर उन्हें बैनगंगा नदी में फेंक दिया गया। इस कायरता पूर्ण घटना से समस्त सकल हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना न केवल गौभक्तों के लिए, बल्कि समाज के प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति के लिए दुखद है।सकल हिंदू समाज इस जघन्य कृत्य की कठोर निंदा करता है और इसे हिंदू धर्म तथा समाज पर सीधा हमला मानता है। गौमाता को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है और उनकी हत्या समाज की भावनाओं को आहत करती है। इस अमानवीय कृत्य ने समाज के हर वर्ग को गहरी पीड़ा पहुंचाई है।
*सिवनी सहित बरघाट बंद का सभी ने किया समर्थन रैली निकाल सौपा ज्ञापन*
इस घटना के विरोध में, सकल हिंदू समाज ने 21 जून को समस्त सिवनी जिले में बंद का आव्हान किया गया।यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और इसका उद्देश्य समाज की भावनाओं को न्याय दिलाना है।सभी व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता ने इस बंद में सहयोग किया। समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर इस बंद में हिस्सा लिया ताकि दोषियों को कठोर सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।हिन्दू संगठनों द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन सौपा गया
*गौवंश के शवों के मामले में हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से की कार्यवाही की मांग*
सकल हिंदू समाज ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानूनों का प्रावधान होना चाहिए।