राजगढ़, 15 अक्टूबर 2026। कृषि विज्ञान केंद्र (आरवीएसकेवीवी), राजगढ़ में गुरुवार को महिला कृषक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 महिला एवं पुरुष कृषकों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में महिला कृषकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्रीमती गजाला खान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से देश की 11 महिला कृषकों की सफलता की कहानियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने महिला किसानों के अनुभवों, कृषि गतिविधियों और खेती के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की।
महिला कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पांच महिला कृषकों एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को कृषि विज्ञान केंद्र में उपलब्ध आम के पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही सब्जी एवं मसाला उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के उद्देश्य से पौधे भी प्रदान किए गए।