रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
अलवर में श्री वीर हडमल राइका सेवा समिति के द्वारा रायका गौरव दिवस मनाया गया
अलवर । आज श्री वीर हडमल राइका सेवा समिति के द्वारा रायका गौरव दिवस मनाया गया
जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया कार्यक्रम के सदस्य दिलीप ने बताया आज वीर रायका गौरव दिवस मनाया जा रहा है जो रायका समाज के लिए बड़ा सहयोग वाला दिवस है आज हमारे सारे समाज के लोग यहां मौजूद हैं सभी आज लाल साफा धोती कुर्ता पहनकर यहां पर आए हुए हैं और राष्ट्रीय प्रतीक रेवाड़ी समाज का ऊंट वह हमारे साथ रहेगा इस कार्यक्रम को वन मंत्री संजय शर्मा व अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई यह रैली स्वरूप विलास से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से निकली गई यह रैली एसएमडी सर्किल नगली सर्किल भगत सिंह सर्किल काशीराम चौराहा घंटाघर होप सर्कस से होते हुए वापस स्वरूप विलास पहुंची और यहां पर सभी समाजों की सभा आयोजित की गई आज राष्ट्रीय उंट दिवस के उपलक्ष में यह पूरा कार्यक्रम किया जाता है।