ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी और पत्रकारों के अध्यक्ष आलोक तनेजा और मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर संघटन से जुड़े पत्रकारों ने ढोल धमाकों के साथ किया जोरदार स्वागत, इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी भी की गई घोषणा…
**ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राजकुमार शर्मा मण्डल अध्यक्ष, व महामंत्री आलोक अग्रवाल बने*
*मण्डल महामंत्री आलोक अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया*
*नवनियुक्त मण्डल कमेटी का आह्वान पत्रकारों के हित मे करेंगे कार्य, पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नही।*
सहारनपुर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी और पत्रकारों के अध्यक्ष आलोक तनेजा और मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का प्रदेश सम्मेलन से वापस सहारनपुर लौटने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों ने स्टेशन पर ढ़ोल नगड़ो के साथ स्वागत किया। भव्य स्वागत के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने पत्रकारों को गुटबाजी से बचते हुए एकजुट होकर काम करने की बात कही, इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री (प्रशासनिक) नवाज़िश खान, महानगर अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री मुकेश शर्मा, नवनियुक्त मंडल महामंत्री आलोक अग्रवाल, मंडल सचिव शहजाद अंजुम, महानगर उपाध्यक्ष मनोज मिड्डा, महानगर उपाध्यक्ष साजिद अली, महानगर उपाध्यक्ष जुहेब खान, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र मेहरा, मोहम्मद अली मिर्जा, नदीम अंसारी (हन्नी), पुरुषोत्तम सैनी, गुलफाम अली, रुपेश शर्मा, दीपक राणा , अशोक रुहेला, शोयब दिलदार सहित काफी पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट
रमेश सैनी सहारनपुर