नरेश सोनी Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
जरूरतमंद लोगों को पांच रुपए में भोजन, उपलब्ध कराएगी छात्रोंदय केयर फाउंडेशन डायरेक्टर अकाशी तिवारी
चरही जरूरतमंद लोगों को पांच रुपए में भोजन, छात्रोंदय केयर फाउंडेशन हजारीबाग द्वारा नई पहल करते हुए चुरचू प्रखण्ड के चरही पंचायत के अंतर्गत 55 कमेटी के समक्ष चुरचू प्रखंड बहेरा मुखिया देवकी महतो के द्वारा उद्घाटन किया गया ।वही संस्था ने जानकारी देते हुए बताया भोजन सोमवार और मंगलवार को जरूरतमंद लोगों के लिए पांच रुपए में भोजन दिया जाएगा । संस्था के द्वारा भोजन को पैकेटिंग कर जरूरतमंद लोगों को दिया गया । इस आयोजन पर लोगों ने कहा संस्था ने क्षेत्र के लिए सराहनीय पहल की है जिससे आम जनमानस का एक वक्त की रोटी संस्था के माध्यम से मिल पाएगी । संस्था के द्वारा भोजन वितरण का समय एक बजे से तीन बजे के बीच रखी गई है । मौके पर उपस्थित डायरेक्टर अकाशी तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक राजेश कुमार डायरेक्टर मानस कुमार, आकाशी तिवारी, वीणा मिश्रा, वार्ड सदस्य संगीता देवी, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार रवि ,रेखा चौहान, ओम प्रकाश गिरी, मुरारी सिंह, डॉक्टर रामसेवक प्रसाद ,रमेश यादव, राकेश कुमार, भुनेश्वर कुमार , पंचायत समिति सदस्य आशा राय ,गौतम सोनी ,अनिल गुप्ता ,चंपा देवी, लक्ष्मी देवी, बबिता देवी, अंकित कुमार, विनोद कुमार, सहित कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे