मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण 2024 कार्य के निमित्त प्रखंड सभागार में बैठक
नरेश सोनी Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
केरेडारी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान संज्ञान में आये त्रृटियों का निराकरण
हजारीबाग केरेडारी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान संज्ञान में आये त्रृटियों का निराकरण और आगामी विधानसभा चुनाव में स्वच्छ मतदाता सूची के साथ शत प्रतिशत मतदान कराने हेतू एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्य 25 जून 2024 से किया जाना है इस कार्य को पारदर्शिता, स्वच्छता के साथ बीएलओ और पर्यवेक्षक के सहयोग से किया जायेगा इस कार्य हेतू सोमवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ और पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई
अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा घर घर सर्वे कर मतदाता सूची में नाम जोडने, मतदाता सूची में प्राप्त त्रृटि यथा मृत मतदाता, स्थायी रुप से बाहर रहने वाले मतदाता, एक से अधिक मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम को एक जगह से हटाना, ब्लैक और व्हाइट फोटो को कलर फोटो से प्रतिस्थापित करने सहित निर्वाचन संबधी प्राप्त अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया
इस दौरान बैठक में सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित थे