थाना सदर बाजार,थाना फतेहपुर,थाना सरसावा एवम थाना देवबंद से बड़ी खबर
*🔷थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक शातिर वाहन। चोर,चोरी की बाईक बरामद*
*🔷थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीम की मारपीट के एक वांछित आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार*
*🔷थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक शातिर वारंटी*
*🔷थाना देवबंद के उपनिरीक्षक संजय सिंह ने पकड़ा एक नाबालिग किशोर से कुकर्म करने वाला वांछित आरोपी*
*🔷एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों का धरपकड़ अभियान तेजी के साथ जारी*
*सहारनपुर*/
अपराधो की रोकथाम हेतु एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देशों के चलते अपराधियों का धरपकड़ अभियान तेजी के साथ जारी है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो के चलते *थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर शंशाक गिरी ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान कांशीराम बस अड्डे से एक शातिर वाहन चोर दिनेश उर्फ टिंकू पुत्र हेमराज उर्फ गब्बर निवासी ग्राम ताहरपुर थाना देहात कोतवाली को एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ उस समय पकड़ा,जब यह बाईक सवार चोर सब इंस्पेक्टर शंशाक गिरी को चेकिंग करते देख,बाईक सहित भागने लगा,जिसको दूर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया।और यही नही *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरभ यादव ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त रविन्द्र पुत्र हरिसिंह निवासी ग्राम कमेशपुर को उसके घर पर छापेमारी करते हुए किया गिरफतार।इसके अलावा *थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी नरेश पुत्र टीका राम निवासी ग्राम सुआंखेडी को किया गिरफतार।जबकि *थाना देवबंद के उपनिरीक्षक संजय सिंह* मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम मोहिद्दीनपुर से एक नाबालिग किशोर को अपनी हवश का शिकार बनाने वाले सुभाष पुत्र भोपाल निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर को किया गिरफतार।
*✍️ रिपोर्ट -रमेश सैनी सहारनपुर