खेत में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शवः शरीर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा ? जांच शुरू
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला है। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी का है।
जानकारी के मुताबिक, बलबहरा ग्राम में एक फुलाबसिया नामक अधेड़ महिला का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, अनूपपुर जिले के कोतमा की रहने वाली 60 वर्षीय फुलिया बाई पिछले कई सालों से केशवाही चौकी क्षेत्र के ग्राम बलबहरा एक शिक्षिका के घर में अकेले रहती थी। आज सुबह घर से कुछ दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई।
ऐसा भी शंका जाहिर की जा रही है मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची केशवाही पुलिस ने शव के चारों ओर घेराबंदी कर FSL की टीम ने कुछ संदिग्धों लोगों को हिरासत में पूछताछ के लिए।
*बलबहरा ग्राम में युवती की मिली लाश से बलबहरा गांव में मचा हड़कंप आखिरकार गांव के बीचों बीच इतनी बड़ी साज़िश रचकर हत्या करके लाश को बलबहरा गांव में फेंक दिया गया है क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है ग्रामीण जन काफी डरे हुए हैं कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया*
*रेत माफिया रात भर रहते हैं सक्रिय बलबहरा क्षेत्र में बड़ी घटना क्षेत्र में घटना घटित हुआ ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका*