नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेल मिलने के खुशी में बांटी गई मिठाइयां
इचाक प्रखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेल हो जाने की खुशी में इचाक प्रखंड में मिठाई बटकार खुशी का इजहार किया गया पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने कहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी का आज हाईकोर्ट से बेल मिला है हम सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिला के उनके बेल मिलने पर खुशी मना रहे हैं सभी प्रखंड और पंचायत में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं आज ऐसा लग रहा है जैसे विपक्षियों का मनोबल टूटा हुआ नजर आ रहा है झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झारखंड के आंदोलनकारी के पुत्र है जिन्होंने अपने कार्यकाल में झारखंड को सीचने और संवारने का काम किया जिसका परिणाम उनके जेल में रहने के बाद बीते लोकसभा चुनाव में देखने को मिला अब आगे है विधानसभा के चुनाव में बखूबी से विपक्षियों और विरोधियों और तानाशाही सरकार के रवैया को जवाब दिया जाएगा मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव केंद्रीय सदस्य टेकोचांद महतो पूर्व जिला संगठन सचिव संजय राय प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता रामचंद्र मेहता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंगेश्वर प्रसाद मेहता प्रखंड 20 सूत्री सदस्य दिगम्बर कुमार मेहता रामप्रवेश सिंह संतोष मेहता बांसी मेहता रामफल मेहता सुरेंद्र मेहता राजू यादव रामदिप मेहता कुलदीप राम एम दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित है