पंडित बिहारी लाल शर्मा को दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर एवं वेद-वेदांग संस्थान द्वारा आयोजित वैदिक संस्कार शिविर का समापन हो गया।
समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि ‘शिवबाड़ी’ में पिछले 45 दिनों से चल रहे वैदिक संस्कार शिविर का समापन आज शाम पूरे वैदिक रीति रिवाज से हुआ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ उसके पश्चात प्रातः स्मरण, गणेश पंचरत्न एवं गीता पाठ रुद्राष्टाध्याई का सामूहिक प्रस्तुति करण किया।
इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध पंडित बिहारी लाल शर्मा का उनकी वेद-वेदांग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के उपलक्ष में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही आचार्य पंडित दीक्षित दत्त बोहरा, आचार्य पंडित प्रीतम ओझा, आचार्य पंडित ललित दवे, पंडित प्रेम प्रकाश ओझा, आचार्य पंडित सुरेन्द्र कुमार दवे, आचार्या श्रेया मनावत और आचार्या राजलक्ष्मी ओझा को भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि बालक-बालिकाओं की जुलाई से प्रत्येक रविवार तथा यज्ञोपवीत धारी लोगों की संध्या कालीन कक्षाएं नियमित रूप से यथावत जारी रहेगी। इस अवसर पर आर.पी. शर्मा ने शिविरार्थियों को मोटिवेशनल चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत वर्षीय श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधु शेखर दवे, समाज सेवी सतु भाई बोहरा, वेद वेदांग संस्थान के अध्यक्ष जीवन किशोर जोशी, कांतिलाल ओझा, जयंत व्यास आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव जोशी, संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश बोहरा, राजकुमार बोहरा, नरेंद्र कुमार ओझा, भानु प्रताप बोहरा, रवि दवे, प्रदीप कुमार बहुरा,सरला ओझा आदि ने अपनी सेवाएं दी।