लोकेशन= कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़= से शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
*शहर की यातायात व्यवस्था हुई धूमिल लगता है घंटों जाम ग्रामीण से लेकर शहर वासी तक जाम के चलते कई घंटे परेशान*
जिला – कटनी मे यातायात व्यवस्था की बात की जाय तो आए दिन स सुर्खियों में छाई रहती है जिसका कारण है कि यहां यातायात के जवाबदार अधिकारी सिर्फ अपने भले के लिए वाहनों की वसूली में इतना व्यस्त रहते हैं कि यहां की यातायात व्यवस्था का भगवान भरोसे ही चलती है आए दिन शहर में 2 घंटे 4 घंटे जाम की स्थिति शहर वासियों की आदत सी पड़ गई है परंतु मजे की बात यह है कि कल दिन में अचानक मिशन चौक स्थित अंधेरी पुलिया में कल अचानक बच्चों से भरी स्कूल बस रिमझिम पानी बरसने से बीच पुल के अंदर फस गई जिस कारण तकरीबन 3 घंटे शहर में ऐसा जाम लगा कि 3 घंटे आदमी पैदल चलना भी नामुमकिन रहा आलम यह रहा की ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई एंबुलेंस जो कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी एंबुलेंस में बैठे-बैठे ही त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे इसके बावजूद भी यातायात विभाग के आला अधिकारी से जब पत्रकारों ने इस विषय की जानकारी ली गई तो अपनी सफाई में अपने विभाग की शाबाशी के अलावा कुछ भी बोलते हुए नजर नहीं बल्कि जब पत्रकारों ने जरूरी विषय जाम की स्थिति की जानकारी लेनी चाही तो आला अधिकारी इस विषय में कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आए आलम यह है कि अब इस विषय की ओर शासन प्रशासन का ध्यान कब तक आएगा यह तो चर्चा का विषय ही बना हुआ है कि हमारे आला अधिकारी अपने अफसर शाही मे मदहोश रहेंगे या की हमारी गरीब जनता इस दर्द को हमेशा की तरह आगे भी झेलतीनजर आएगी।।