उत्तर प्रदेश रोडवेज किराए में वृद्धि सूची जारी
*6 से 87 रुपये तक बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया*
◻️सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हल्के और भारी वाहनों का रूट बदलकर संचालन किया जाएगा। इसके चलते रोडवेज बसों का सफर महंगा होगा। किलोमीटर बढ़ने से रोडवेज बसों का किराया छह से 87 रुपये तक बढ़ेगा। यह किराया 22 जुलाई से लागू होगा। बढ़े किराए को ईटीएम में फीड कर दिया है।
◻️22 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल की तरह रोडवेज बसें भी बदले हुए रूटों से संचालित होंगी। कांशीराम काॅलोनी से हरिद्वार जाने वाली बसें बाईपास, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, रुड़की, ज्वालापुर होते हुए निकलेंगी। इसी तरह देहरादून जाने वाली बसें बाईपास, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए जाएंगी। सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली की बसों को नानौता, शामली, पानीपत, सोनीपत से निकाला जाएगा। भीड़ बढ़ने के बाद दिल्ली जाने वाली बसें सहारनपुर से पहले यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते चलेंगी।
◻️सहारनपुर-दिल्ली के किराए में सबसे ज्यादा 87 रुपये की किराया वृद्धि हुई है। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़