*खीरी जिले में अपराध व वारदात की सुनामी देखने को मिली*
लखीमपुर खीरी जिले में अपराधों की आई बाढ़।
हत्या, अपरहण, चोरियों और बलात्कार की घटनाओं से दहला जिला।
ओयल मोहल्ला शिवाला में दिन दहाड़े लगभग 10 बजे दिन में घर में घुस कर तीन बाईक सवारों ने की फायरिंग।
दो महिलाओ को मारी गोली।
जिसमे एक महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष और एक महिला की उम्र 35 वर्ष है एक महिला के पेट में और एक के कमर में लगी गोली।
एक की हालात नाजुक, लखनऊ रेफर
दबंगों ने कई राउंड की फायरिंग।
घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
जिले के थाना खीरी के ओयल कस्बे के मोहल्ला शिवाला की घटना।
मात्र 36 घंटों में जिले में हुई तीसरी बड़ी वारदात।
कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात का जायज़ा लेने कल लखीमपुर आए थे आईजी प्रशांत कुमार।
जिला संवाददाता योगेश कुमार गुप्ता