पूर्णिया : पिटती पुलिस गिरता मनोबल… हत्या,लूट,अपहरण और डकैती से दहला पूर्णिया…अपराधियों के हौसले बुलंद,पुलिस का डर खत्म, दहशत में लोग…पहले साढ़े 10 बजे रात के बाद दुकान बंद कर घर जाते थे.. लेकिन अब साढ़े आठ बजे ही बंद कर देते है…पढ़ें पुरी खबर
पूर्णिया:-07 अगस्त(राजेश कुमार झा)पिछले दो महीनों से पूरे जिले में अपराधियों ने जिस तरह से तांडव मचा रखा है.उस देखकर ऐसा लग रहा है की जैसे अपराधियों के अंदर से पुलिस का डर ही खत्म हो गया है.बताते चलें की पूर्णिया जिले के अंदर पिछले दो महीनों में हुए हत्या,लूट, अपहरण और डकैती से लोग दहशत में है.लोगों के मन से पुलिस के प्रति भरोसा उठ रहा है.
बिफोरप्रिंट डिजिटल ने जिले में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर जब आम जनों और पुलिस से सवाल किए तो उन्होंने बताया की पिछले दो महीनों में पुलिस की पिटाई से पुलिस का मनोबल गिरा है.बताते चलें की के0 हाट थाना चौक में पब्लिक के द्वारा पुलिस की पिटाई,मुहर्रम में हुए पुलिस के साथ बदसलूकी,तनिष्क शो रूम में हुए लूटकांड,कसबा में हुई हत्या,
लड़की और महिला की गुमशुदगी और 50 से 60 लाख की चोरी को लेकर पब्लिक का कहना हुआ की पुलिस को तो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त तो होना ही पड़ेगा. बताते चलें की जिस तरह से पुलिस का मनोबल गिर रहा है और अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है.वो दिन दूर नहीं की आमजनों का जीना दुभर हो जाएगा.शहर के दुकानदार बताते है की पहले हमलोग रात के साढ़े 10 बजे के बाद दुकान बंद करते थे.लेकिन अब साढ़े 8 बजे ही दुकान बंद करना पड़ रहा है.