गंगा में नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी प्रतिबंध, पानी के बढ़ाव को लेकर लिया गया फैसला
Indian tv news
ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली /वाराणसी वाराणसी में गंगा का बढ़ाव दिनोंदिन जारी है। घाटों के संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। जल पुलिस घाट किनारे मुस्तैद हो गई। लोगों को पानी के पास जाने के लिए मना किया जा रहा। इसको देखते हुए कुछ दिन पहले गंगा में नौकायन को बंद किया गया था।वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल, क्रूज के संचालन पर प्रतिबंध बुधवार और गुरुवार को प्रभावी रहेगा। इसके बाद जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।वाराणसी कमिश्नरेट के जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा 68 मीटर का निशान पार गई हैं। प्रति घंटा 7 सेंटीमीटर की दर से जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नौकायन के बाद क्रूज संचालन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।