नगर निगम के महापौर प्रसन्न चंद मेहता और उपमहापौर विजय सिंह पंवार के नगर निगम में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य कर्मचारियों ने उनको बधाई देते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है एवं सभी कर्मचारियों के सहयोग के बिना कार्य संभव नहीं। पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया ने आश्वासन दिलाते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी कार्यों को पूरा करेंगे जिससे आमजन को लाभ मिल सके।