नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
इचाक प्रखंड अंतर्गत बरकाकाला पंचायत के बरकाकाला ग्राम में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा)
हजारीबाग के द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (कृषिन्नोति) योजना 2024-25 अंतर्गत कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानबंधु को खरीफ मौसम में न्यूट्री सीरियल क्रॉप की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया एवं इससे शरीर को मिलने वाले आवश्यक पोषक तत्व के बारे में बताया गया। साथ ही किसानों को वर्तमान में चल रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, जैसे की बिरसा प्रधानमंत्री फसल राहत योजना,मिलेट मिशन योजना,किसान समृद्धि योजना के तहत सौर ऊर्जा से खेत की सिंचाई, मिट्टी नमूना संग्रहण कैसे करे , मिट्टी जांच के फायदे, बीजोपचार ,टपक सिंचाई पद्धति से खेती करने के फायदे, खरीफ फसल में लगने वाले कीट व्याधि एवं उसके निदान , केसीसी,कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान समृद्धि योजना, प्रत्यक्षण एवं परिभ्रमण आदि के बारे किसानों को जानकारी दी गई। बतौर प्रशिक्षक संतोष कुशवाहा , प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पुष्पा कुमारी पूर्वी जिला परिषद सदस्य रेणु देवी मुखिया सिकंदर राम पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि धीरज रजक एफ ए सी प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर कुमार मेहता किसान मित्र सुरेंद्र मेहता संतोष कुशवाहा परमानंद मेहता किसान संतोष कुमार मेहता सिकंदर कुमार मेहता अरविंद कुमार महेश प्रसाद मेहता संतोष प्रसाद इंद्रदेव प्रसाद मेहता अर्जुन प्रसाद मेहता राजू प्रसाद महेश प्रसाद मेहता विजय प्रसाद मेहता लाल जी राजू रजवार कालेश्वर राजभर सरजू महतो धीमा तो उपेंद्र मेहता विनोद मेहता रोहित यादव साहित्य अनेकों किसान उपस्थित हुए।