लोकेशन= कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से =शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर गिरफ्तार*
माधवनगर पुलिस थाना, जिला कटनी द्वारा फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर को आज गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में मिली। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया। सुने थाना प्रभारी की जुबानी माननीय न्यायालय के.एन अहिरवार अपर सत्र न्यायाधीश कटनी, की न्यायालय से जारी प्रकरण क्र.99/22 धारा 294,323,506,327,329,34 भादवि, में 1 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर से आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया जिसे जेल भेज दिया गया है