थाना चन्दवक पुलिस द्वारा नौकरी का झांसा देकर जालसाजी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्तगण 1. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हीरालाल नि0 टन्डवा थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ 2. संदीप यादव पुत्र रामसिंगार यादव नि0 बीबीपुर ईटोरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर सम्बन्धित मु0अ0सं0 229/24 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2)/352/351(3) बी.एन.एस. थाना चन्दवक जौनपुर को आज दिनांक 31.08.2024 को खुज्झी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जौनपुर ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी कि रिपोर्ट लोकेशन जौनपुर उत्तर