UP के लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय साहबगंज रेहरिया में पढ़ने वाली छात्रा का शव स्कूल के छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता मिला।
समाज कल्याण अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने छात्रा का शव नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल मौके से फरार है। मीडिया का अंदर जाना मना सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जिला संवाददाता योगेश गुप्ता कुमार