मंडी पुलिस सोती रही कुतुबशेर पुलिस ने मुर्दारी की आड़ में चल रहे अवैध मांस के कारोबार का कर दिया भंडाफोड़ – देर रात बर्फ मे लगा मिला काफी मांस किया जब्त – एसपी सिटी के आदेश के बाद क़ुतुबशेर पुलिस की मंडी क्षेत्र मे बड़ी कार्यवाही…
सहारनपुर : मुर्दा जानवरों के मीट को होटल पर सप्लाई करने वाले बड़े रैकेट का देररात कुतुबशेर पुलिस ने छापा मारकर भंडाफोड़ किया है- पुलिस ने काफी मात्रा में बर्फ में लगा मुर्दा जनवरो का मांस भी मंडी क्षेत्र से बरामंद किया है – एसपी सिटी के आदेशों के बाद थाना मंडी क्षेत्र में देर रात मुखबिर की सूचना के बाद क़ुतुबशेर पुलिस की अचनाक हुई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है – बताया जा रहा है की मुर्दा मवेशियों का ठेकेदार
मरे हुए जानवरों के मीट को बर्फ में लगाकर आसपास के होटल पर सप्लाई करते थे – एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार पिछले काफी समय से मिल रही शिकयतो के बाद कुतुबशेर पुलिस ने जब मंडी क्षेत्र में जाकर छापा मारा तो कई गाड़ियों में बर्फ मे लगा काफी मात्रा में मांस बरामद हुआ है – जो आसपास के होटल पर सप्लाई के लिए भेजने के लिए तैयार था- पुलिस ने मोके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है -जबकि कई युवक अंधेरा का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये- कुतुबशेर पुलिस ने छापे के दौरान बरामद मीट और आरोपियों को रात्रि मे ही मंडी पुलिस को सौंप दिया गया था- मंडी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच पड़ताल शुरू कर दी है – कुतुबशेर पुलिस द्वारा किए गए मुर्दा मवेशियों का मीट सप्लाई के खुलासे के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं- क्या मुस्लिम क्षेत्र में चल रहे ढाबो पर यही मीट सप्लाई हो रहा था – और क्यों लगातार शिकायत के बाद भी मंडी पुलिस करवाई करने से पीछे हट रही थी – जबकि एसपी सिटी के आदेशों के बाद 5 दिन पूर्व मंडी पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए चार लोगों को किसके इशारे पर छोड़ा गया था- ऐसे अनगिनत सवाल हैं – जिनकी तलाश कुतुबशेर पुलिस के मारे गए छापे के बाद उजागर तथ्यों को लेकर महानगर की जनता तलाश कर रही है!
रिपोर्ट : रमेश सैनी सहारनपुर