हजारीबाग।
थानापरिसर में शांति समिति की बैठक में शराब नहीं पीने की अपील
बड़कागांव:करमा व विश्वकर्मा पूजा एंव ईदउल नबी पर्व को लेकर बड़कागाँव थाना परिसर में शांति समिति का बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी बालेश्वर राम वं संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत बीमल ने किया। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि समाज को सुधारने के लिए पहले जनप्रतिनिधि एवं समाज के अगुवा साथी को सुधारना पड़ेगा। तभी जनता सुधर सकता है। थाना प्रभारी कुंदन कांत बिमल ने कहा सभी त्यौहार को अच्छा से मने शराब का सेवन न करें। शरारती तत्वों को पहचान कर प्रशासन को सूचित करें।कानून को अपने हाथ में ना लें।
मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,उप प्रमुख वचनदेव कुमार, सीओ बालेश्वर राम ,इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी कुंदन विमल, एस आई बसंत प्रसाद,मुखिया बासुदेव यादव,पंसस कृष्णा राम ,उपेंद्र कुमार प्रसाद, रंजीत चौबे ,जिला युवा कांग्रेस बड़कागांव अध्यक्ष तारीक हुसैन उर्फ बाबर
,झामुमो पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ,मो. विकास कुमार साहित्य अन्य लोग उपस्थित थे।