मुर्दा मीट बिक्री खुलाशा के बाद अब मुर्दा मुर्गो का कारोबार चर्चायों मे है – लगातार हो रहे खुलाशों मे एक नामी ताहरी विक्रेता अपने बचाव मे पैसे बाँट रहा है – फिर भी चर्चाये थमने का नाम नहीं ले रही है।
सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र में चल रहे मुर्दा जनावरो के ठेकेदार द्वारा मीट सप्लाई होटलों पर करने के पुलिस खुलासे के बाद हर दिन एक नई चर्चा जोर-शोर से चल रही है-पुलिस पर्याप्त सबूतो के हिसाब से फरार मीट सप्लायर की तलाश में लगातार दबीस दे रही है – वही उन होटलों की भी जांच शुरू हो रही है – जिन पर यह लोग मीट सप्लाई करते थे – जिसमे एक मशहूर ताहरी विक्रेता भी अपने को पाक साफ साबित करते के लिये काफी पैसे खर्च कर रहा है – जिसकी चर्चाये महानगर मे खूब हो रही है – वही खाने के होटल पर उत्तराखंड साईड से सप्लाई होने वाले मृतक मुर्गे के सप्लाई को लेकर भी चर्चाये हो रही है – सूत्रों की माने एक लोकल व्यपारी उत्तराखंड साइड से मात्र 25 प्रतिशत दर पर मुर्गा मीट सप्लाई किया जा रहा है -सूत्रों की माने फूड विभाग शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है – जबकि फूड विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे ढाबों के सैंपल भी लिये जाते है-जबकि इस बार छुटमलपुर का एक वीडियो वायरल होने के बाद होटल को सील जरूर किया गया है -वही मंडी पुलिस द्वारा मुर्दा जानवरों का मीट सप्लाई के खुलासे और अब मुर्दा मुर्गों की हो रही सप्लाई की चर्चाओं के बाद विभाग की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरे गड़ी हुई है – सूत्रों की माने तो मुर्दा पशु और मुर्गो का कारोबार महानगर में बड़े पैमाने पर हो रहा है -जबकि मुर्दा जानवरों के मीट सप्लायरो की गिरफ्तारी के बाद इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हो चुका है-बताया जा रहा है अब मुर्दा मुर्गो के कारोबारी की भी घेरा बंदी शुरू हो गई है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर