*जौनपुर नवागत जिलाधिकारी दिनेश चंद ने कोषागार कार्यालय में पहुंचकर जिला अधिकारी का पद भारग्रहण किया*
जिला अधिकारी दिनेश चंद्र बिजनौर जिले के रहने वाले हैं 2012 बैच के IAS है विशेष सचिव चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात थे जौनपुर जिला अधिकारी के रूप में चार्ज लेते हुए पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की और केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास करूंगा और कृषि के क्षेत्र में किसान भाइयों के लिए जो भी सरकारी योजनाएं होंगी उन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जनसुनवाई के समय-समय पर अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकारी सीयूजी नंबर मिला हो अधिकारियों को वह खुद उठाएं और लोगों की समस्या का निराकरण करें
जौनपुर ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी कि रिपोर्ट लोकेशन जौनपुर उत्तर प्रदेश