खबर सहारनपुर की बारिश से जुड़ी हुई
_सहारनपुर मे लगातार हो रही बूंदाबांदी से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर। 48 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबांदी से एक ओर जहां तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर जगह जगह जलभराव और कीचड़ समस्या बना हुआ है। लगातार बारिश से कामकाज भी प्रभावित हुआ है। जनपद में बृहस्पतिवार की तड़के तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो तब से लगातार बनी हुई है। पांच से दस मिनट के लिए बूंदाबांदी रुकती है और फिर से शुरू हो जाती है। बादल छाए रहने की वजह से दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए हैं। साथ ही बारिश के लगातार होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। जो न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा था वह दो दिन से गिरकर 24 तक चल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन में कुल 21 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से देहात के साथ ही शहर में भी जलभराव और कीचड़ है। नगर निगम गैराज के बाहर और डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के बाहर जलभराव है। कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और जलभराव है। पुराना कलसिया रोड पर बिशनपुर और ज्ञानागढ़ में सड़क पर जलभराव और कीचड़ बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज