ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ बस्तरवासियों के लियें सौगात – किरण देव*
*भाजपा सरकार बस्तर विकास के लिये संकल्पित*
*जगदलपुर शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में 21 सितंबर शनिवार को नयें पासपोर्ट कार्यालय खुलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि बस्तरवासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि बस्तर वासियों की बरसों पुरानी मांग रही पासपोर्ट कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया जायेगा । जिसके लिए श्री किरण देव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,विदेश मंत्री एस जय शंकर जी ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।*
*बस्तर अंचल के नागरिकों के द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय की मांग रखा गया था ,पासपोर्ट कार्यालय के बनने से बस्तर अंचल के नागरिकों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगा ।*
*बस्तरवासियों के द्वारा लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है जिससे बस्तर के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी*