लोकेशन जतारा
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
जतारा
छात्रावास की छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया*
शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय कन्या छात्रावास जतारा की छात्राओं के द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेशसचिव राम रतन दीक्षित और कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य महिप सिंह पायक ने सफाई स्वच्छता संवाद कर के कचरा प्रबंधन, प्रथककीकरण के बारे में बताया साथ ही खुले में कचरा ना डाले इसके लिए भी जागरूक किया गया। बताया कि घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को अलग अलग रखे व नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही कचरा अलग अलग डाले। । एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया पर्यावरण शुद्ध रहे इस बात पर भी चर्चा की गई बेटी दिवस पर छात्रावास की बच्चियों को शुद्ध पर्यावरण के बारे में अवगत कराया गया जिसमें साफ सफाई का विशेष अभियान सभी पदाधिकारी के द्वारा किया गया जिसमें मौजूद रही छात्रावास की अधीक्षिका समस्त स्टाफ सहित कार्यक्रम को सफल बनाया