21 सितंबर को गोरखपुर में गोलघर स्थित एक होटल में मल्लिका ए अवध के द्वारा आयोजित सेलिब्रिटी अवार्ड नाइट में निर्वाण टाइम्स और इंडियन टीवी न्यूज के निर्भीक,निष्पक्ष और खोजी पत्रकार अमित ओझा को बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा गौर ने गोरखपुर गर्व रत्न देकर सम्मानित किया। अमित ओझा को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।अमित ओझा पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील के संगठन मंत्री भी है और अपने साथी पत्रकारों के लिए हमेशा किसी भी परिस्थिति में खड़े रहते हैं। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक जे पी गुप्ता ने उनको पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तहसील अध्यक्ष राजेश पांडेय ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागवंशी,जिलाध्यक्ष अवधेश दूबे,तहसील मीडिया प्रभारी राजन पांडे सहित अन्य साथियों ने भी अमित ओझा को इसके लिए बधाई दी। इस सेलिब्रेटी अवार्ड नाइट को मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी के द्वारा आयोजित किया गया था। मल्लिका ए अवध पिछले कई सालों से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चला रही है।आपको बताते चले की इंडियन टीवी न्यूज ऐसे सामाजिक कार्यों को हमेशा से प्रोत्साहित करता है जिससे देश और समाज में जागरूकता फैले।इस अवॉर्ड के मिलने पर इंडियन टीवी न्यूज के एडिटर विनय तिवारी ने अमित ओझा को फोन कर बधाई देने के साथ ऐसे कार्यों को आगे भी करते रहने के लिए हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया।