सहारनपुर पुलिस बार बार लोगों को सचेत कर रही है,कि किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी शेयर ना करें,जालसाजी करने वालों से सावधान रहे।किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर पुलिस की मदद ले तथा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल करके अपनी शिक़ायत दर्ज कराए। पुलिस की इतनी बड़ी चेतावनी के बाद भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपना रूपया-पैसा गंवाने में लगे हैं।बावजूद इसके पुलिस साइबर ठगी के शिकार पीड़ितो की मदद कर उनका खोया पैसा उनके बैंक खातों में वापस करवाकर साइबर ठगों के मुंह पर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई का जोरदार तमाचा मार रही है।आपको बता दें,कि एक पीड़ित रूचिन कश्यप द्वारा थाना चिलकाना साइबर हेल्प डेस्क मे 13-9-2024 मे दर्ज शिकायत के बाद *थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक करन नागर, कम्प्यूटर आपरेटर कपिल देव एवम कांस्टेबल सुधीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वालों को एक बड़ा सबक सिखाते हुए पीड़ित रूचिन कश्यप निवासी ग्राम पंचकुआ के खाते में 3000 रूपए की धनराशि कराई वापस।इधर *थानाध्यक्ष कपिल देव* ने पीड़ित रूचिन कश्यप को सख्त हिदायत दी,कि खुद समझे अपने मित्र सम्बंधी को भी समझाए किसी को भी अपना ओटीपी नम्बर शेयर ना करें,और ना ही किसी जालसाज के झांसे में आये,साइबर ठगों की इस ठगी से बचें।इसके बाद पीड़ित रूचिन कश्यप ने थानाध्यक्ष कपिल देव व उनकी पुरी साईबर हेल्प डेस्क टीम का दोनों हाथ जोडकर जताया आभार।इसके अलावा एक अन्य मामले में *इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह,कम्प्यूटर आपरेटर दिव्या मलिक,महिला कांस्टेबल मीनू गिल एवम कांस्टेबल अंकित कुमार ने अपनी तेज तर्रार कार्रवाई का साइबर ठगों को जलवा दिखाते हुए साइबर ठगी का शिकार पीड़ित आरिफ मलिक निवासी गांव नन्दी फिरोजपुर से ठगी गई शत प्रतिशत धनराशि 43,202 रूपए पीड़ित के बैक खाते में कराए वापस।अपने बैंक खाते मे अपना खोया रूपया वापस पाकर पीड़ित ने थाना मण्डी *इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह* सहित उनकी पुरी पुलिस का,किया शुक्रिया अदा।इसके अलावा *थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरभ यादव ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए बार बार दी गई दबिशो के बाद एनडीपीएस एक्ट के एक मामले के शातिर वारंटी आकाश उर्फ अशोक पुत्र मोहन सिंह निवासी हरनाम सिंह नगर कस्बा छुटमलपुर को किया गिरफतार।और यही नहीं *थाना बेहट के सब इंस्पेक्टर अजब सिंह* ने अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सुनील राणा, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवम मोहित कुमार के सहयोग से चेकिंग के दौरान गांव संसारपुर से ग्राम नगलाझडा जानै वाले रास्ते से एक चरस कारोबारी सुहेल पुत्र शफक्कत निवासी ग्राम संसारपुर को 400 ग्राम अवैध चरस व बेची गई चरस के 1000 रूपए नकद के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़