आरपीएफ का दबंग कारखास ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मचारी के साथ कि मारपीट मानिकपुर/चित्रकूट मानिकपुर आरपीएफ में तैनात कारखास शिवविशाल सिंह ने रेल्वे में ड्यूटी कर रहे दिनेश कुमार के साथ कि मार पीट दिनेश कुमार आईओडब्ल्यू में वालमैन की पोस्ट में कार्यरत है बीती रात्रि आरपीएफ कारखास शिवविशाल सिंह ड्यूटी में तैनात कर्मचारी के पास पहुचा और रेस्टहाउस की चाभी मांगने लगा।
दिनेश कुमार ने कहा कि चाभी दे रहा हूँ पर चाभी खोजने में देर होने पर कारखास गुस्से में आकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने लगा जिसका विरोध करने पर शिवविशाल बालमैन के साथ मार पीट करने लगा आरपीएफ कारखास से वालमैन माफी मांगता रहा पर पुलिस का रौब दिखाते हुए शिवविशाल सिंह ने 5-6 थप्पड़ जड़ दिए जिससे पीड़ित काफी डरा हुआ है इस विषय की जानकारी पीड़ित आईओडब्ल्यू (वरिष्ठ खंड) (अभियंता) और सहायक मंडल अभियंता दी (ए डीइएन )
पुलिस के इस व्यवहार से आहत है रेल्वे कर्मचारी इस विषय मे जब आरपीएफ थाना प्रभारी पी0एस0 परिहार से बात की गई तो उन्होंने बताया की मारपीट का कोई मामला नही सिर्फ आपस मे कहासुनी हुई है।
रिपोर्ट, जितेन्द्र मोहन शुक्ल एडवोकेट, पत्रकार मानिकपुर चित्रकूट