सवारियां लेकर जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा छतरपुर ।
छतरपुर से सवारियां भरकर लुगासी जा रहा ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा, आधा दर्जन लोग घायल ।
छतरपुर से सवारियों को भरकर लुगासी जा रहा ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे कुएं में जा गिरा यह घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा गांव के पास की है जहां ई रिक्शा को कुएं में गिरता देख ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस सहित थाना पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी ने इस घटना से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और सूचना पर एसपी सचिन शर्मा सहित ओरछा रोड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे जहा क्रेन मशीन के माध्यम से ई रिक्शा को कुएं से बाहर निकला गया और घायल लोगो को 108 के माध्यम जिला अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा है कि इस हादसे में गनीमत रही कि कोई बड़ी हताहत नही हुई ग्रामीणों की मदत से पुलिस ने काफी जद्दोजहद कर लोगो को सुरक्षित बचा लिया ।
रिपोर्ट – उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज़
ब्यूरों चीफ छतरपुर