नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
हजारीबाग। झारखंड के गढ़वा जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर बवाल मच गया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। लोगों ने भी पत्थरबाजी की, जिसमें एएसपी घायल हो गए।
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी गांव में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से विवादित रास्ते पर लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने के प्रयास के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।