खबर सहारनपुर से
बाइक सवार दंपत्ति से लूट करने वाले गिरोह को तीतरों पुलिस ने दबोचा..
अब से दो दिन पूर्व तीतरों श्रेत्र में बाइक सवार दंपत्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को तीतरों पुलिस ने धर दबोचा है। आपको बता दे कि गांव माधोपुर निवासी विपिन ओर उसकी पत्नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान कुछ लुटेरों ने उनकी पत्नी के आभूषण और नगदी लूट ली थी। लुट की इस वारदात को अंजाम देकर श्रेत्र में सनसनी फैलाने वाले इन लुटेरों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। लुट की वारदात को अंजाम देने वाले विनीत उर्फ आदित्य पुत्र सोनू निवासी ठोल्ला फतेहपुर,अजय कुमार पुत्र ओमकुमार अश्वनी पुत्र राजू निवासीगण ठोल्ला फतेहपुर व अभिषेक पुत्र नथूल निवासी टांडा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लुट के आभूषण और नगदी व अवैध हथियार भी बरामद किए है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़