इंडियन टीवी न्यूज संवाददाता हजारीबाग।
24- मांडू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 29/10/2024 को अपराह्न 3:00 तक कुल 20 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 48 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दिनांक 30-10-2024 को संविक्षा में 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। स्क्रुटनी की प्रक्रिया के उपरांत एक अभ्यर्थी अमरेन्द्र नारायण का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत होने के कारण उनकी अभ्यर्थीता अस्वीकृत हो गई, जिसके कारण कुल विधि मान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की कुल संख्या 19 हुई। अभ्यर्थीता वापस लेने की अंतिम तिथि 01.11.2024 को निर्धारित अवधि के अंदर एक अभ्यर्थी मानिकचंद महतो के द्वारा अभ्यर्थीता वापस ली गई। इस प्रकार कुल 18 अभ्यर्थी निर्वाचन लड़ने हेतु योग्य पाए गए, जिन्हें आज 01.11.2024 को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है।