त्रिलोकी नाथ ब्यूरो चीफ गया
इंडियन टीवी न्यूज चैनल
महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम का गया अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एस एस पी एवम डी एम गया के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
*आज दिनांक* 04.11.2024 को, *वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया* के द्वारा *महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप* में भाग लेने पहुंची *भारतीय महिला हॉकी टीम का* गया, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर *गर्मजोशी से स्वागत किया गया।* इस अवसर पर, *वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय, गया* ने टीम के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें अपना समर्थन और शुभकामनाएँ दीं।
*गया पुलिस* और जिला प्रशासन ने उनके आवासन स्थल और प्रतियोगिता स्थल पर आवागमन को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया है, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गया पुलिस, नवादा पुलिस, नालंदा पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन को सफलतापूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
*भारतीय महिला हॉकी टीम को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ! जय हिंद!*