‘बंटेंगे तो कटेंगे’ महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नारों के पोस्टर लगाए गए :-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है.ये होर्डिंग्स इसी चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी की ओर से लगाए गए थे.साथ ही आने वाले दिनों में योगी आदित्यनाथ की करीब 15 सभाएं महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में होंगी
कुछ दिन पहले मुंबई के अंधेरी, बांद्रा कला नगर, ठाणे, जोगेश्वरी जैसे कई इलाकों में योगी आदित्यनाथ के बैनर लहराए गए थे इन बैनरों पर योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश और फिर हरियाणा चुनाव में दिया गया नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ लिखा हुआ था. ये बैनर मुंबई बीजेपी के पार्टी सदस्य विश्वबंधु राय ने लगाए थे इसी अगस्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा की एक सभा में बांग्लादेश के हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ”एक राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं हो सकता. कोई राष्ट्र तभी मजबूत रह सकता है जब हम एकजुट और धर्मनिष्ठ रहेंगे(बंटेंगे तो कटेंगे)उन्होंने यह भी कहा था,आप बांग्लादेश में देखिए, यह ग़लती यहां नहीं होनी चाहिए,एकजुट रहें, ईमानदार रहें, सुरक्षित रहें, आशुतोष मिश्रा मुंबई से रिपोर्ट ,