बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला,
आरोपी ने चेहरे-गर्दन और सीने पर किए पांच वार मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है. आरोपी ने चेहरे-गर्दन और सीने पर किए पांच वार.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में बुधवार को एक बीटेक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. आरोपी ने छात्र साहिल कुमार के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल पांच वार किए. हमले में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायल छात्र को तुरंत रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी सागर कुमार की बाइक मौके से जब्त कर ली गई है.
हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने सागर कुमार की तलाश तेज कर दी है. मोतिहारी में अपराधियों के बढ़ते हौसले को देखते हुए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हैं. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.
रिपोर्ट अमरजीत सिंह