भारतीय किसान यूनियन किसान योद्धा का प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर सदर एसडीम निकिता शर्मा से मिला जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदर एसडीएम को अवगत कराया दरअसल आपको बता दें जनपद में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी शाहबाज त्यागी व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बिलाल ने किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सदर एसडीएम निकिता शर्मा से वार्ता की जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खास चर्चा की गई मुख्य समस्या दाखिल खारिज में रिश्वतखोरी एवं राशन से जुड़े बड़े मुद्दे को लेकर यह बातचीत शांतिपूर्व तरीके से की गई जिसमें भारतीय किसान यूनियन किसान योद्धा के राष्ट्रीय प्रभारी पर्तिनिधी मण्डल ने सदर एसडीएम से इन सभी मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की कहा यह मुद्दे किसान हक के मुद्दे हैं जिनको लेकर लगातार काफी समस्या का आम जनमानस को सामना करना पड़ता है दाखिल खारिज को लेकर आए दिन रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए राशन से जुड़ी बड़ी समस्या को लेकर भी सदर एसडीएम को जनता से बताया गया तो वही आवारा पशुओं को लेकर भी सदर एसडीएम को अवगत कराया गया इस दौरान आवारा पशु को लेकर भी खास वार्तालाप हुई उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज त्यागी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चौधरी बिलाल युवा मंडल अध्यक्ष सलमान त्यागी अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे इस दौरान सदर एसडीएम ने सभी समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनकर समाधान का आश्वासन दिया
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़